20250422 212248

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 24 से 26 लोगों की मौत की खबर, नाम और धर्म पूछकर की गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 24 से 26 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह हमला पर्यटकों पर हुआ, जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह हाल के वर्षों में आम नागरिकों पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्य भर मे अपराध चरम, आम नागरिक डर के साये मे है :अर्जुन मुंडा

हमलावरों ने पर्यटकों से उनका नाम और धर्म पूछकर गोलीबारी की, जिसमें हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया गया। एक महिला प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आतंकियों ने “ये मुस्लिम नहीं लग रहे, इन्हें मार दो” कहकर फायरिंग की। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े TRF ने हमले की जिम्मेदारी ली।

यूपीएससी सीएसई का अंतिम परिणाम जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप

आतंकी हमले के बाद दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसके बाद अमित शाह श्रीनगर पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

रक्षा राज्यमंत्री ने कांके डैम का किया निरीक्षण, रांची नगर निगम के अधिकारी रहे मौजूद

आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है। कश्मीर के बारामूला में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया हैं। कैंडल मार्च में भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

Share via
Share via