भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे केदार प्रसाद यादव, लोकगीतों से गूंजा मतदान केंद्र
वैशाली : लोकतंत्र के महापर्व में वैशाली के भगवानपुर निवासी केदार प्रसाद यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर केदार यादव ने इस बार मतदान के दिन अपनी पसंदीदा सवारी भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचकर सभी को हैरान कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता माने जाने वाले केदार यादव का यह अनूठा कारनामा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। उनके साथ चल रही महिलाओं ने रास्ते भर लोकगीत गाकर इस सफर को और भी रोचक बना दिया। इन गीतों ने न केवल चुनावी माहौल को जीवंत किया, बल्कि इसमें एक सांस्कृतिक रंग भी घोल दिया।
मतदान केंद्र पहुंचते ही केदार यादव ने भैंस से उतरकर अपनी मतदान प्रक्रिया पूरीकी और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। उनका यह कदम न सिर्फ स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

















