केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे: महाशिवरात्रि पर ऊखीमठ में घोषणा, 10 दिन पहले शुरू होगी यात्रा
देहरादून : भक्तों के लिए खुशखबरी! महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस साल बाबा केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ वृष लग्न में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह तिथि पिछले साल से 10 दिन पहले है, जब केदारनाथ के कपाट 2 मई को खुले थे। इससे चारधाम यात्रा भी पहले शुरू हो रही है, जिससे लाखों भक्तों को अधिक समय मिलेगा बाबा केदार के दर्शन करने का। इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलने की परंपरा के अनुसार तय होंगे।
महाशिवरात्रि पर तिथि घोषणा होते ही भक्तों में भक्ति और उत्साह की लहर दौड़ गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी कर रही है। मंदिर समिति ने भी यात्रा की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
जो भी भक्त इस साल केदारनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं, वे जल्दी से रजिस्ट्रेशन और तैयारी शुरू कर दें। अधिक जानकारी के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

















