भगवान शिव के जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, केवल तीर्थ पुरोहित हुए पूजा में शामिल.

भगवान शिव के जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, केवल तीर्थ पुरोहित हुए पूजा में शामिल.

Share
Link copied

उत्तराखंड में भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 5 बजे खुल गए। कोरोना वायरस के कारण इस मौके भक्तों की कमी देखने को मिली। पिछले साल भी कोरोना वायरस के चलते भक्तों की कमी थी। बता दें कि  19 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद किए गए थे। केदारनाथ धाम के पट खुलने से पहले पूरे मंदिर को 11 कुंतल फूलों से सजाया गया। इस दौरान पूरे केदारनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय रहा। मंदिर के कपाट खुलने के दौरान केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग और मंदिर के मुख्य पुजारी बागेश लिंग, प्रशासन के लोग और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सरकार और देवस्थानमं बोर्ड ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सोमवार को केदारनाथ के कपाट खोले। हालांकि अभी किसी को भी मंदिर के गर्भगृह में जाने की इजाजत नहीं है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट आज सोमवार को प्रातः 5 बजे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के बाद खोल दिए गए। मेष लग्न के शुभ संयोग पर मंदिर का कपाटोद्घाटन किया गया। मैं बाबा केदारनाथ से सभी को निरोगी रखने की प्रार्थना करता हूं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow