दस चोरी की बाइक समेत चोर हुआ गिरफ्तार.

दस चोरी की बाइक समेत चोर हुआ गिरफ्तार.

Share
Link copied

गिरीडीह : बगोदर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए एक संदिग्ध सहित दस चोरी के बाइक को बरामद करने में सफलता पा ली है इस बात की जानकारी बगोदर सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम ने बगोदर थाना में एक प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में बगोदर थाना में एक वादी द्वारा बाइक चोरी को लेकर मामला दर्ज करवाया गया था। बाइक चोरी की घटना का उद्भेदन हेतु थाना प्रभारी बगोदर सरोज चौधरी द्वारा एक टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा छापेमारी करते हुए बगोदर के पोचरी गांव के एक युवक रामजीत महतो से पूछताछ शुरू की, इस दरमियान इसके निशानदेही पर बगोदर पुलिस ने 10 बाइक को बरामद किया जो चोरी के ही थे। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए आगे का अनुसंधान जारी रखा है बगोदर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई से कहीं बाइक चोर गिरोह सलाखों के अंदर भेजे जा सकेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow