महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रांची पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : महिलाओं की शुरक्षा को ध्यान में रखकर रांची पुलिस नें जिलावर महिला हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है. इस नम्बर पर महिलाएं व्हाट्सएप या कॉल कर बता सकती है अपनी समस्या.
रांची में महिला हेल्पलाइन जारी करते हुए रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा नें बताया कि महिलाओं और किशोरियों की सुविधा हेतु महिला हेल्पलाईन नम्बर 8987790699 और 9905936490 जारी किया गया है. इस नंबर पर काॅल आते हीं पीसीआर शिकायतकर्ता पीड़ित महिला के पास पहुँचकर यथा संभव उनकी समस्या का समाधान करेगा. एसएसपी ने महिलाओ से अपील किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो राँची पुलिस से करें अपनी समस्याओं को साझा करें. पुलिस उचित कार्रवाई करेगी.
उन्होनें कहा कि इस नम्बर पर कॉल करनें वालों की गोपनीयता बरकरार रखी जायेगी और महिला हेल्पलाइन नम्बर की इन्चार्ज महिला पुलिस इंस्पेक्टर के जिम्मे होगी.
झारखंड के प्रत्येक जिले के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नम्बर


















