अब ब्लॉक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा : ममता देवी.

Share
Link copied

रामगढ़, आकाश शर्मा.

रामगढ़ : चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में विधायक कार्यालय का विधिवत उदघाटन स्थानीय विधायक ममता देवी जी ने किया. इस दौरान विधायक ममता देवी लोगों की लंबित योजनाओं एवं जन समस्या को सुनी. जिसमें मूल रूप से वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन प्रधानमंत्री आवास राशन कार्ड जमीन जायदाद संबंधी कई जनहित बिंदुओं पर समस्याओं का समाधान किया गया.

विधायक ममता देवी नें कहा कि दूरदराज से गांव के लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं, और समय से उनका समस्या का निदान नहीं हो पाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. विधायक ग्रामीणों की समद्य को बारी बारी से जाना तत्पश्चात उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताएं कि जन समस्या का निराकरण तुरंत हो और प्रखंड मुख्यालय में मूलभूत जनहित की परेशानियों का अभिलंब समाधान किया जाए.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow