20251215 202447

खूंटी पुलिस ने स्कूल से मिड-डे मील चावल चोरी मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 300 किलो चावल बरामद

खूंटी : खूंटी जिले के सायको थाना क्षेत्र अंतर्गत ओतोंगओड़ा गांव में स्थित दो सरकारी स्कूलों से बच्चों के मध्याहन भोजन (मिड-डे मील) के लिए रखे गए कुल 336 किलोग्राम चावल की चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, अज्ञात चोरों ने स्कूल के रसोईघर का ताला तोड़कर चावल चोरी किया था। मामले की सूचना मिलते ही सायको थाना पुलिस ने जांच शुरू की और संलिप्त आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गए चावल में से 300 किलोग्राम चावल विधिवत बरामद कर लिया गया है।

इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Share via
Share via