भारत ने भारत–नेपाल दिव्यांगजन चैंपियन स्पिरिट कप पर किया कब्जा, नेपाल को 3-0 से हराकर किया क्लीन स्वीप

भारत ने भारत–नेपाल दिव्यांगजन चैंपियन स्पिरिट कप पर किया कब्जा, नेपाल को 3-0 से हराकर किया क्लीन स्वीप

Share
Link copied

भारत और नेपाल के बीच आयोजित दिव्यांगजनों की अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत–नेपाल दिव्यांगजन चैंपियन स्पिरिट कप अपने नाम कर लिया। सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में भारत ने नेपाल को 4 विकेट से पराजित कर 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

तीसरे टी-20 मैच में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रमजान अली के अर्धशतक (53 रन) की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 132 रन बनाए। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम की ओर से सैयद शाह अजीज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और नेपाल की पारी पर अंकुश लगाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ऑलराउंडर आकिब मालिक की तूफानी पारी (36 गेंदों में 71 रन) और धर्मेंद्र कुमार के 17 रनों की बदौलत 17.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

भारत–नेपाल दिव्यांगजन चैंपियन स्पिरिट कप में मैन ऑफ द सीरीज आकिब मालिक राहुल, मैन ऑफ द मैच सैयद शाह अजीज बेस्ट बॉलर शाजिद तंबोली, बेस्ट बल्लेबाज सूवरो जोरडर और बेस्ट फील्डर सुखलाल अंसारी (नेपाल) को दिया गया

विजेता और उपविजेता टीम को झारखंड के आईजी (सीआईडी) असीम विक्रांत मिंज ने ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर टेंडर हार्ट विद्यालय की ओर से विजेता टीम को 31,000 रुपये, उपविजेता टीम को 25,000 रुपये तथा व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं को 2,100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उषा किरण झा, पंकज सोनी, अनुराधा मुंडा, हारून रशीद, भगवान तलवारे, राउंड टेबल इंडिया के आकाश खोसला, अर्पित जैन, पीयूष सरावगी, यश सिंह, आदित्य, राजेंद्र शाही मुंडा, अनिल चौधरी, रश्मि प्रिया, महताब आलम अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

भारत–नेपाल दिव्यांगजन चैंपियन स्पिरिट कप के सफल आयोजन में मुकेश कंचन, राहुल मेहता, सरिता सिन्हा सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow