20260113 194431

सोमा मुंडा हत्या मामले में देवब्रत नाथ शाहदेव के परिजनों का आरोप देवब्रत को खूंटी  पुलिस साजिश के तहत फंसा रही है कल कोर्ट ने खूंटी थाना प्रभारी को किया तलब

सोमा मुंडा हत्या मामले में देवब्रत नाथ शाहदेव के परिजनों का आरोप देवब्रत को खूंटी  पुलिस साजिश के तहत फंसा रही है  , कल कोर्ट ने खूंटी  थाना प्रभारी को किया तलब

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260113 194431

सोमा मुंडा हत्याकांड में पिछले दो दिनों से रांची और खूंटी पुलिस का एक अलग ही चेहरा सामने आ रहा है। परिजनों का आरोप है की ग्यारह जनवरी की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे सादे ड्रेस में कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक ने दस अन्य लोगो के साथ देवब्रत नाथ शाहदेव को उनके घर से उठाया। इस कारवाई में कानून की पूरी तरह धज्जी उड़ाई गयी। न तो घर वालों को इसकी जानकारी दी गयी और न ही 24 घंटे के भीतर उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने ही पेश किया गया।

बताते चलें कि देवब्रत नाथ शाहदेव फिलहाल कांके से जुड़े एक मामले में हाई कोर्ट से जमानत पर हैं। और इस दौरान वे जमानत की हर शर्तों को पूरा भी कर रहे हैं। बावजूद कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए रांची पुलिस उन्हें 24 घंटे से अधिक समय तक थाने में रखी रही। पुलिस के रवैय्ये से परेशान घर वालों ने मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Habeus corpus और contempt of court को लेकर वे हाई कोर्ट पहुंचे। आज उसपर सुनवाई हुई। और कोर्ट ने कल रांची SSP, खूंटी थाना प्रभारी को 2.15 बजे उपस्थित होने को कहा है। कांके थाना प्रभारी को भी कोर्ट में हाज़िर होना है। इस बीच  इसकी जानकारी पुलिस को हुई।तब आनन फानन में रांची पुलिस ने देर रात देवब्रत को खूंटी थाने को सौंप दिया।

परिजनों का आरोप है की खूंटी पुलिस वहां के बहुचर्चित सोमा मुंडा हत्याकांड में देवब्रत को सुबह से ही फंसाने में लगी हुई थी। उन्हें जबरदस्ती इस घटना में शामिल होने के लिए लिखने का दबाव बनाया जा रहा था। बावजूद जब पुलिस अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाई तब शाम होते होते उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के इस रुख से देवब्रत के परिजन खासे परेशान हैं। देखना है हाई कोर्ट कल की कार्यवाही में क्या निर्णय होता है। लेकिन इन तमाम चीजों के बीच असली हत्यारों को खोजने में विफल खूंटी पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आ रहा है जिससे शायद पुलिस पर से लोगों का विश्वास खोता जा रहा है।

Share via
Share via