कटोरिया विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायिका निक्की हेम्ब्रम पहुंची बाबा दरबार.
दुमका, शौरभ सिन्हा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देवघर : बिहार चुनाव में कटोरिया विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर निक्की हेंब्रम ने महागठबंधन प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंब्रम को हराकर अपनी जीत दर्ज की। जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर श्रीमती हेम्ब्रम अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाबा बैधनाथ धाम पूजा अर्चना करने पहुंचीं। वहीं मौके पर उन्हें उनके परिवारिक पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराया।
पूजा के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ हेंब्रम ने कहा कि बिहार में सुशासन की जीत हुई। देश के प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों और वादो पर जनता ने भरोसा जताया और एनडीए की सरकार बनने का अवसर पुनः बिहार की जनता ने दिया है।हमारी प्राथमिकता होगी की जो भी वादा और बचे हुए कार्य है उसे जल्द पूरा करना है ।इस दौरान विधायक के साथ कामेश्वर ठाकुर,भाजपा के चंद्रशेखर खवाडे, सचिन सुल्तानिया, दिनेश यादव, दिगंबर यादव, आदित्य रंजन, ऋषि हेंब्रम सहित सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
















