जेएमएम गिरिडीह कार्यालय में सरना धर्मकोड विधानसभा में पारित होने पर खुशी की लहर.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरीडीह : बुधवार को झामुमो जिला समिति, गिरिडीह के कार्यालय में सरना धर्मकोड झारखंड विधानसभा में भारी बहुमत से पारित होने की खुशी में एक कार्यक्रम आहूत की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की।

श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों को सरना धर्मकोड मिलने से नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री झारखंड ने इस मुद्दे को भी अपने घोषणा पत्र में जगह दी थी जो कि अब पूरा हो चुका, सूबे के सभी आदिवासियों में खुशी की लहर है। झामुमो जिला समिति गिरिडीह ने भी सभी साथियों के बीच मिठाई बाट कर खुशी मनाई और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को धन्यवाद कहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमिला मेहरा, प्रधान मुर्मू, दिलीप रजक, अभय सिंह, पवन सिंह, राकेश रंजन, योगेन्द्र सिंह, मो० अकरम, शिवलाल सोरेन, जीतन सोरेन छोटू मरांडी, कोलेशर सोरेन, हरिलाल मरांडी, महाबीर मुर्मू, रामेश्वर टुडू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow