20251122 173959

कोडरमा : सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन,

कोडरमा : सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश लेकर सैकड़ों लोगों ने दौड़ में भाग लिया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोडरमा, 31 अक्टूबर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कोडरमा जिला मुख्यालय में शुक्रवार को “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। यह दौड़ राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यभावना और फिट इंडिया मूवमेंट को समर्पित थी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सुभाष चौक से हुई। केंद्रीय शिक्षा एवं महिला-बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ सुभाष चौक से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक, बाईपास रोड, रांची-पटना मुख्य मार्ग होते हुए झुमरी तिलैया के जेएजेए कॉलेज परिसर में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आज का यह आयोजन युवाओं को उनके कर्तव्य के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का आह्वान किया। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव ने भी दौड़ में सक्रिय भाग लिया और सबसे आगे दौड़ते हुए सभी का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा, “सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि कर्तव्य से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। रन फॉर यूनिटी इसी भावना का प्रतीक है।”

प्रमुख उपस्थित लोग

आयोजन में जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से अनूप जोशी (जिला अध्यक्ष )
विनय कुमार बेदी
विनय मोदी
राजकुमार यादव
गुड्डू कुमार सिंह
कृष्ण बालमुकुंद पुरिया
सुरेंद्र नारायण सिंह

सहित दर्जनों पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस बल, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, कॉलेज के छात्र-छात्राएँ, युवा, महिलाएँ एवं समाज के सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने तिरंगे झंडे और “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” के नारे लगाते हुए दौड़ पूरी की।

समापन एवं पुरस्कार वितरण

जेएजेए कॉलेज परिसर में आयोजित समापन समारोह में विजेता धावकों को केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी एवं विधायक डॉ. नीरा यादव ने मेडल, प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री और विधायक का आभार व्यक्त किया।

Share via
Share via