IMG 20210222 WA0095

आईपीएल की तर्ज पर 6 मार्च से केपीएल का होगा आगाज.

खलारी : पिपरवार सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के कल्याणपूर क्रिकेट टीम के द्वारा आगामी 6 मार्च से आईपीएल की तर्ज पर कल्याणपूर प्रिमियम लीग केपीएल का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष सकील अंसारी, सचिव अरशद अंसारी, उपाध्यक्ष जमीर अंसारी और कोषाध्यक्ष मुख्तार अंसारी ने बताया कि लीग मे पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले खिलाड़ियो की नीलामी होगी और कुल 16 टीम मालिक के द्वारा टीम तैयार किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लीग का मैच आयोजन समिति के द्वारा कोयलांचल के बचरा,डकरा और कल्याणपूर स्टेङियम मे मैच कराया जाएगा। प्रथम पुरुस्कार डेढ़ लाख रूपये और ट्रॉफी रखी ग्ई है। जबकि उपविजेता टीम को 70 हजार और ट्रॉफी दी जाएगी।आयोजन समिति ने बताया कि 28 फरवरी को खिलाड़ियो की नीलामी होगी,जिसमे सभी टीम मालिको का आना अनिवार्य है। केपीएल को लेकर कोयलॉचंल क्षेत्र मे काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति के द्वारा प्रचार प्रसार के लिए सभी जगहो पर बैनर पोस्टर लगाया जा रहा है।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ 6 मार्च को इसका आगाज होगा।

खलारी, मो मुमताज

Share via
Share via