डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में स्वामी श्रद्धानंद की जयंती मनाते शिक्षक.

डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में स्वामी श्रद्धानंद की जयंती मनाते शिक्षक.

पिपरवार : डी ए वी पब्लिक स्कूल, बचरा में स्वामी श्रद्धानंद की जयंती मनायी गई। विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन झा ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। गूगल मीट के द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों सहित अभिभावक भी शामिल हुए। उन्होंने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रद्धानंद ने समाज में आई कई प्रकार की विकृतियों को दूर करने का प्रयास किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने स्त्री शिक्षा के लिए कन्या विद्यालय खोलें, गुरुकुल कांगड़ी की स्थापना की। स्वामी दयानंद सरस्वती के ग्रंथों का प्रकाशन कराकर लोगों के बीच वितरित करने का काम किया। वे हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। हम सभी को उनके जीवन से उनके उच्च आदर्शों और सामान्य जीवन से सीख लेने की जरूरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक आरबी प्रसाद, सत्यप्रकाश तिवारी, एस के पांडे ,केवी दत्ता, फिरोज अली में अहम भूमिका निभाई।

खलारी, मो मुमताज

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now