20201126 203149

जेल से फोन करने पर फंसे लालू, रिम्स में कराए गए शिफ्ट.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची :  चारा घोटाला में सज़ायाफ़्ता आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रिम्स के केली बंगले से हटाकर फिर से रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. लालू यादव का नया ठिकाना अब रिम्स के पेइंग वार्ड नंबर 11 हो गया है जहां पूर्व में वे इलाज़रत थे.

20201126 203158

लालू यादव को आनन फानन केली बंगले से हटानें का कारण लालू यादव द्वारा वहां जेल मैनुअल का खुलकर उल्लंघन करना रहा. गौरतलब है कि लालू यादव बिहार विधानसभा के स्पीकर पद के लिए हुए चुनाव के पूर्व कुछ एनडीए विधायकों से कथित रूप से मोबाइल पर बात करने के आरोपों और इसका ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वे एनडीए विधायकों को यूपीए के साथ आने की बात कह रहे थे. वीडियो वायरल होनें के बाद राज्य सरकार सहित जेल प्रशासन पर सवाल उठनें लगे थे. जेल आइजी नें रिम्स प्रबंधन को चिट्ठी लिखकर लालू यादव को रिम्स में शिफ्ट करनें को कहा.

20201126 203226

गौरतलब है कि बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा थी कि लालू यादव जेल में रहकर फोन के जरिये एनडीए विधायकों को मंत्री पद का प्रलोभन देकर यूपीए को सपोर्ट करनें की बात कर रहे थे. लालू यादव का इससे पहले भी कई बार जेल मैनुअल का उल्लंघन का आरोप लगते रहे हैं और कई तस्वीरे भी सार्वजनिक हुई हैं.

Share via
Share via