20201020 192711

लालू ने हाइकोर्ट में लगायी जमानत की गुहार, 6 नवंबर को होगी सुनवाई.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में अपनी जमानत याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की है. साथ ही लालू यादव नें जमानत के लिए उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है.

गौरतलब है कि इसी महीने झारखंड हाइकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला से जुड़े चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में नियमित जमानत दी है. दुमका कोषागार से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के मामले में रांची सीबीआइ की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव को 7 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी और वहीं अदालत के द्वारा लालू प्रसाद यादव पर जुर्माना भी तय किया गया था. लालू यादव में चारा घोटाले मामले में चल रहे मामलों में यह अंतिम मामला है. हाई कोर्ट द्वारा जमानत दे दिए जाने के बाद लालू यादव जेल से बाहर आ सकते हैं. जमानत याचिका पर 6 नवंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

Share via
Share via