Land dispute turns bloody in Koderma, MLA Nira Yadav's personal driver murdered

कोडरमा में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या

Land dispute turns bloody in Koderma, MLA Nira Yadav's personal driver murdered
Land dispute turns bloody in Koderma, MLA Nira Yadav’s personal driver murdered

कोडरमा: जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार यादव बुधवार रात करीब 8:30 बजे तक विधायक डॉ. नीरा यादव के साथ थे। वह झुमरीतिलैया में आयोजित एक कार्यक्रम से लौटे थे। इसी दौरान उन्हें परिजनों का फोन आया, जिसमें गांव में गोतिया परिवार के लोगों के साथ जमीनी विवाद और मारपीट की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही राजकुमार यादव तत्काल अपने गांव चितरपुर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां पहले से चल रहे भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो रही थी। इसी दौरान राजकुमार यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, विवाद की जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने भी कोडरमा थाना प्रभारी को फोन कर मामले से अवगत कराया था। इसके बावजूद स्थिति बिगड़ गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। इस घटना के बाद चितरपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now