Rain and thunderstorm alert, humid and hot weather in entire Jharkhand including Ranchi today

रांची सहित पूरे झारखंड में आज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, उमस भरा गर्म मौसम

Rain and thunderstorm alert, humid and hot weather in entire Jharkhand including Ranchi today
Rain and thunderstorm alert, humid and hot weather in entire Jharkhand including Ranchi today

रांची : झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कई जिलों में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में उमस के साथ तेज धूप भी खिल सकती है। रांची में अधिकतम तापमान 35-38°C और न्यूनतम तापमान 25-27°C रह सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची सहित कई अन्य इलाकों में दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा की गति 10-20 किमी/घंटा रहने की संभावना है।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), सरायकेला-खरसावां आदि में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा आदि जिलों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा, जहां पारा 37-39°C तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में जून की शुरुआत मानसून की दस्तक के साथ हो रही है, लेकिन पूरी तरह से राहत अभी बाकी है। कल के लिए भी कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now