20251012 130555

लैंड फॉर जॉब केस: लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे, कल राउज एवेन्यू कोर्ट में महत्वपूर्ण पेशी

RI Tikakaran Banner 6x4 03 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शनिवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। लैंड फॉर जॉब घोटाले के मामले में उनकी कल यानी 13 अक्टूबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी है, जहां कोर्ट इस केस में आरोप तय करने पर अपना फैसला सुनाने वाली है।

Banner Hoarding 1

यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार, रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियां देने के बदले लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर सस्ती दरों पर जमीनें हस्तांतरित की गईं। इस घोटाले में लालू, राबड़ी, तेजस्वी के अलावा तेज प्रताप यादव, मीसा भारती और हेमा यादव समेत कुल 9 लोग आरोपी हैं।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 1

पिछली सुनवाई में सभी आरोपियों को 1-1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल चुकी है, लेकिन कल की पेशी में कोर्ट चार्जशीट के आधार पर तय करेगी कि कौन-कौन से आरोप मुकदमे का हिस्सा बनेंगे। ईडी ने पहले ही लालू परिवार के सदस्यों से लंबी पूछताछ की है, जिसमें जमीनों के हस्तांतरण और संपत्तियों के स्रोत पर सवाल उठाए गए थे।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 1

Share via
Share via