माओवादियों ने सारंडा जंगल में एयरटेल टावर पर बोला हमला, जेनसेट और कंट्रोल यूनिट जलकर राख

माओवादियों ने सारंडा जंगल में एयरटेल टावर पर बोला हमला, जेनसेट और कंट्रोल यूनिट जलकर राख

माओवादियों ने सारंडा जंगल में एयरटेल टावर पर बोला हमला, जेनसेट और कंट्रोल यूनिट जलकर राख

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में माओवादियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। शनिवार देर रात जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलभोंगा गांव में स्थित एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर पर माओवादियों ने हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया। यह हमला 8 से 14 अक्टूबर तक चल रहे माओवादियों के ‘प्रतिशोध सप्ताह’ के दौरान हुआ।

माओवादियों ने सारंडा जंगल में एयरटेल टावर पर बोला हमला, जेनसेट और कंट्रोल यूनिट जलकर राख

सूत्रों के अनुसार, करीब 20 हथियारबंद माओवादी रात के समय गांव पहुंचे। उन्होंने टावर परिसर की घेराबंदी तोड़कर जेनसेट और कंट्रोल यूनिट में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा उपकरण जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि हमले के बाद माओवादियों ने नारेबाजी कर सारंडा क्षेत्र में अपने प्रभाव का दावा किया।

माओवादियों ने सारंडा जंगल में एयरटेल टावर पर बोला हमला, जेनसेट और कंट्रोल यूनिट जलकर राख

पुलिस के अनुसार, इस हमले का मकसद सुरक्षा बलों के संचार तंत्र को बाधित करना था, ताकि उनकी गतिविधियों की जानकारी बाहर न पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

माओवादियों ने सारंडा जंगल में एयरटेल टावर पर बोला हमला, जेनसेट और कंट्रोल यूनिट जलकर राख

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now