IMG 20210113 WA0139

लायन्स क्लब ऑफ रांची ने सामूहिक विवाह का आयोजन कर मिशाल कायम की.

राँची : लायन्स क्लब ऑफ रांची ने एल सी आई एफ सप्ताह के छठे दिन दिनांक 13/1/2021 को ब्राह्मण धर्मशाला अपर बाजार रांची में पांच जोड़ों की सामूहिक विवाह कराकर एक मिशाल कायम किया। पांच जोड़े दिव्यांग, निर्धन, उपेछित, एवं अनाथ जोड़े शामिल थे। इस आयोजन को सफल बनाने में लायन डॉ देवेन्द्र सिंह, लायन शांतनू तिवारी, लायन निर्मल मनपुरीया, लायन सुनीता चौधरी एवम् लायन अरुण सिंह का विशेष सहयोग रहा। 322A के जिलापाल लायन राजेश गुप्ता पवन विशेष रूप से उपस्थित रहे एवम् लायन अध्यक्ष श्री के के सिंह के साथ मिलकर नवविवाहित दंपति को विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट स्वरूप प्रदान किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लायन अध्यक्ष श्री के के सिंह ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर लायन्स क्लब के उपजिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन परविंदर जीत सिंह, लायन राजेश चौधरी, लायन टी आर आनंद, लायन एम एस जरुहर, लायन बिरेंद्र श्रीवास्तव, लायन श्याम सुंदर शर्मा, लायन प्रदीप कुमार, लायन दिलीप बंका, लायन रेणु सिंह, लायन शुभ्रा मजूमदार, लायन पूनम आनंद, लायन के सुमित के साथ साथ अनेक सदस्य मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त शाम में लायन्स क्लब परिसर में लायन्स क्लब के संस्थापक लायन मेलविन जोन्स की जन्म दिन मनाई गई एवम् लोहरी पर्व भी काफी उत्साह के साथ मनाया गया।

Share via
Share via