नकली शराब के नेटवर्क पर प्रहार! धनबाद में 24,000 लीटर स्प्रिट से भरा टैंकर पकड़ा गया
धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटाल अड्डा स्थित नेशनल हाईवे पर जीओ पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर 24 हजार लीटर कच्चा स्प्रिट से भरे एक टैंकर को जब्त कर लिया। टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर NL-01-L-1775 (नागालैंड) था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में टैंकर को रोका गया। जांच के दौरान पता चला कि यह भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट गिरिडीह और हजारीबाग के नकली शराब कारोबारियों को सप्लाई करने के लिए लाया जा रहा था।
टैंकर चालक से पूछताछ में उसने यह खुलासा किया, जिसके बाद विभाग ने तुरंत टैंकर जब्त कर लिया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अवैध कारोबार का एक बड़ा नेटवर्क है, जो नकली शराब बनाने के लिए कच्चा स्प्रिट का इस्तेमाल करता है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में नकली शराब के रैकेट को बड़ा झटका लगा है।

















