लोहरदगा उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम पर फर्जी ई-मेल आईडी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
लोहरदगा जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क करते हुए सूचित किया है कि उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी ई-मेल आईडी (tarachanddrkumar@gmail.com) बनाई गई है। इस फर्जी आईडी के माध्यम से भ्रामक और भ्रष्ट संदेश भेजे जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को गुमराह करना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त के नाम और पद का यह दुरुपयोग पूरी तरह अवैध है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न करें और न ही उसका जवाब दें। यदि किसी को इस तरह का फर्जी ई-मेल प्राप्त होता है, तो तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें।
लोहरदगा जिला प्रशासन ने सभी से सजग और सतर्क रहने की अपील की है ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क करें।
















