मां बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, विक्षिप्त व्यक्ति गिरफ्तार, सड़क जाम हटाया गया

मां बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, विक्षिप्त व्यक्ति गिरफ्तार, सड़क जाम हटाया गया

मां बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, विक्षिप्त व्यक्ति गिरफ्तार, सड़क जाम हटाया गया

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह

झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के काल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर में रविवार को एक विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ की घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। इस घटना के विरोध में कोलेबिरा के लोग एनएच 143 पर उतर आए और सड़क जाम कर अपना विरोध जताया।

मां बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, विक्षिप्त व्यक्ति गिरफ्तार, सड़क जाम हटाया गया

स्थानीय लोगों के आक्रोश को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भी समर्थन मिला। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक बड़ाइक, विहिप प्रखंड अध्यक्ष धनंजय झा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राजेश अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और मंदिर में तोड़फोड़ की घटना का कड़ा विरोध किया।

मां बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, विक्षिप्त व्यक्ति गिरफ्तार, सड़क जाम हटाया गया

सड़क जाम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आए। डीसी और एसपी के निर्देश पर कोलेबिरा के बीडीओ वीरेंद्र किंडो और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।

मां बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, विक्षिप्त व्यक्ति गिरफ्तार, सड़क जाम हटाया गया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले व्यक्ति दिलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम अर्शी ने बताया कि आरोपी दिलेश सिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उन्होंने बताया कि देर रात यह व्यक्ति अपने घर से निकलकर मंदिर में तोड़फोड़ की थी, जिसे कुछ लोगों ने देखा था। एसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

मां बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, विक्षिप्त व्यक्ति गिरफ्तार, सड़क जाम हटाया गया

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी और प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। स्थिति अब नियंत्रण में है, और पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं।

मां बाघचंडी मंदिर में तोड़फोड़, विक्षिप्त व्यक्ति गिरफ्तार, सड़क जाम हटाया गया

एसपी एम अर्शी ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने और सामुदायिक एकता बनाए रखने का अनुरोध किया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now