भाजपा प्रदेश कार्यालय में महामंडलेश्वर माता राजेश्वरी नंद गिरी ने की शिष्टाचार मुलाकात

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा की श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माता राजेश्वरी नंद गिरी महाराज ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुलाकात के दौरान महामंडलेश्वर माता राजेश्वरी नंद गिरी महाराज ने समाज में समरसता, आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उनका स्वागत करते हुए सामाजिक जागरूकता एवं जनसेवा के कार्यों में किन्नर समाज की भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही तथा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने महामंडलेश्वर माता राजेश्वरी नंद गिरी महाराज का अभिनंदन करते हुए उनके सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान की प्रशंसा की।
















