गिरिडीह कोलियरी में कोयला तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 15 बाइक जब्त

गिरिडीह कोलियरी में कोयला तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 15 बाइक जब्त

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सीसीएल प्रबंधन के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना पुलिस, सीसीएल सुरक्षा बल और होमगार्ड के जवानों ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर तस्करी में इस्तेमाल हो रही 15 बाइक जब्त की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह कार्रवाई गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत कबरीबाद माइंस में की गई। अचानक हुई इस छापेमारी से इलाके में सक्रिय कोयला तस्करों के बीच हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, गिरिडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के नेतृत्व में टीम ने कबरीबाद माइंस क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान बाइक के जरिए अवैध रूप से कोयला ढोने वाले तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 15 बाइक जब्त की गई।

हालांकि, छापेमारी के दौरान तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस और सीसीएल प्रबंधन अब जब्त वाहनों के आधार पर तस्करों की पहचान करने में जुट गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई को कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now