20251229 153257

रांची रेल मंडल में बड़ा बदलाव: बालसिरिंग बनेगा वैकल्पिक टर्मिनल, हटिया पर दबाव होगा कम

रांची रेल मंडल में बड़ा बदलाव: बालसिरिंग बनेगा वैकल्पिक टर्मिनल, हटिया पर दबाव होगा कम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20251229 153257

रांची, 29 दिसंबर
भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना के तहत रांची रेल मंडल में जल्द ही बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। हटिया स्टेशन के कोचिंग डिपो पर बढ़ते भार और स्थान की कमी को देखते हुए बालसिरिंग स्टेशन को वैकल्पिक टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां एक अत्याधुनिक कोचिंग डिपो का निर्माण होगा, जिससे भविष्य में अधिक ट्रेनों का संचालन और रखरखाव आसान हो सकेगा।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हटिया कोचिंग यार्ड की भौगोलिक संरचना और घंटी-आकार (बेल कर्व) वाला लेआउट विस्तार के लिए अनुपयुक्त है। वर्तमान में उपलब्ध केवल 8 वॉशिंग पिट लाइनें मौजूदा ट्रेनों की जरूरतों को मुश्किल से पूरा कर पा रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए हटिया से मात्र 6 किलोमीटर दूर स्थित बालसिरिंग स्टेशन को चुना गया है।

बालसिरिंग की वर्तमान स्थिति:

छोटा लेकिन strategical महत्वपूर्ण स्टेशननई व्यवस्था में क्या बदलेगा?दक्षिण और पश्चिम दिशा की अधिकांश ट्रेनें अब बालसिरिंग से ही प्रारंभ/समाप्त होंगी।
उत्तर दिशा की ट्रेनें बालसिरिंग से शुरू होकर लोढ़मा-पिस्का बाइपास के माध्यम से टोरी लाइन से उत्तर भारत जाएंगी।
उत्तर एवं पूर्व दिशा की ट्रेनों के लिए: बालसिरिंग से प्रस्थान के बाद हटिया और रांची स्टेशन पर 10-10 मिनट का ठहराव दिया जाएगा, ताकि यात्री चढ़-उतर सकें। इसके बाद ट्रेनें टाटीसिलवे-बरकाकाना, मुरी-बोकारो या मुरी-चांडिल आदि रूटों से आगे बढ़ेंगी।

बालसिरिंग की उत्कृष्ट सड़क कनेक्टिविटी इसका बड़ा फायदा है। यह स्टेशन रांची रिंग रोड से मात्र 500 मीटर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 8 किमी और रांची शहर केंद्र से 13 किमी दूर है।

रांची रेल डिवीजन का रूट मैप:

हटिया और बालसिरिंग की स्थिति स्पष्टयह योजना रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषित उस व्यापक नीति का हिस्सा है, जिसमें देश के 48 प्रमुख शहरों (रांची सहित) में अगले 5 वर्षों में ट्रेनों की क्षमता दोगुनी की जाएगी। इससे न केवल भीड़भाड़ कम होगी, बल्कि नई ट्रेनें शुरू करना और समयबद्धता बनाए रखना भी आसान होगा।

रेलवे ने रांची-हटिया-बालसिरिंग रूट पर थर्ड और फोर्थ लाइन के लिए सर्वे भी मंजूर कर लिया है।

Share via
Share via