Major crackdown by administration on illegal ultrasound center in Ranchi; machinery and equipment seized.

रांची में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मशीन समेत उपकरण जब्त

Share
Link copied
Major crackdown by administration on illegal ultrasound center in Ranchi; machinery and equipment seized.
Major crackdown by administration on illegal ultrasound center in Ranchi; machinery and equipment seized.

रांची : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कोटा टोली चौक के पास स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बिना वैध पंजीकरण के संचालित किए जा रहे केंद्र को सील कर दिया गया तथा अल्ट्रासाउंड मशीन सहित अन्य उपकरण जब्त कर लिए गए।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासनिक टीम ने Galaxy Complex के प्रथम तल पर संचालित सिटी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि केंद्र का संचालन डॉ. राजेश कुमार द्वारा आवश्यक पंजीकरण के बिना किया जा रहा था, जो PC & PNDT Act के प्रावधानों का उल्लंघन है।

छापेमारी के दौरान टीम ने GE कंपनी की Logiq C5 मॉडल की अल्ट्रासाउंड मशीन, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, एएनसी रजिस्टर, बिल बुक समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण जब्त किए। इसके बाद केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

कार्रवाई में उपायुक्त द्वारा नामित मजिस्ट्रेट, लोअर बाजार थाना पुलिस, महिला एवं पुरुष पुलिस बल, चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे। अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने किया।

सिविल सर्जन ने कहा कि PC & PNDT Act के तहत अनुमति प्राप्त किए बिना किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन पूरी तरह अवैध है। जिला प्रशासन ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए लगातार निगरानी और छापेमारी कर रहा है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट कहा कि भ्रूण हत्या और लिंग अनुपात असंतुलन को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि अवैध केंद्रों की पहचान कर नियमित जांच अभियान जारी रखा जाए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।