General Meeting of the Siddho-Kanho Agriculture and Forest Produce District Cooperative Union Concludes in Ranchi; Outstanding MPCS Representatives Honoured

रांची में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ की आम सभा संपन्न, उत्कृष्ट MPCS प्रतिनिधि सम्मानित

Share
Link copied
General Meeting of the Siddho-Kanho Agriculture and Forest Produce District Cooperative Union Concludes in Ranchi; Outstanding MPCS Representatives Honoured
General Meeting of the Siddho-Kanho Agriculture and Forest Produce District Cooperative Union Concludes in Ranchi; Outstanding MPCS Representatives Honoured

रांची : सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, रांची की आम सभा वर्ष 2025-26 की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार, मोरहाबादी में उपायुक्त सह संघ अध्यक्ष मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संघ की उपलब्धियों, आगामी वर्ष की योजनाओं, बजट, लक्ष्यों तथा किसानों और वनोपज संग्राहकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में बेहतर कार्य करने वाले MPCS (मल्टी पर्पज को-ऑपरेटिव सोसाइटी) लैंप्स के प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और कोई भी पात्र मतदाता छूटने न देने के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना आवश्यक है।

बैठक में नशा मुक्ति अभियान पर भी विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने सहकारी संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। हमें मिलकर इसके खिलाफ मजबूत दीवार खड़ी करनी होगी।” उन्होंने लोगों से अवैध अफीम की खेती की सूचना प्रशासन को देने की भी अपील की और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर सहकारी संस्थाओं में डिजिटलीकरण, पारदर्शिता बढ़ाने, कृषकों और वनोपज संग्राहकों को बेहतर मूल्य दिलाने की रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने आगामी वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त संजय भगत, डीएफओ श्रीकांत वर्मा, जिला सहकारिता पदाधिकारी रविंद्र दास, जिला कृषि पदाधिकारी रामशंकर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।