IMG 20210216 WA0074

विवाहिता के साथ दुष्कर्म, पंचायत में सुलझाने का हुआ प्रयास.

गिरिडीह : गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी भी पीड़िता के गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। यहां तक कि दुष्कर्म के इस मामले को गांव में पंचायत लगा कर निपटाने तक का प्रयास किया गया, और पीड़िता के ससुर के साथ आरोपी और उसके रिश्तेदारों ने मारपीट भी किया। फिलहाल, जख्मी ससुर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इधर पीड़िता को लेकर जब उसके ससुराल वाले पचम्बा थाना आने लगे। तो आरोपियों ने उसके ससुराल का मेनगेट भी बंद कर दिया। इस बीच इलाके के मुखिया पति ललन वर्मा को जानकरी मिलने के बाद गेट खोला गया। इसके बाद पीड़िता सास के साथ पचम्बा थाना पहुंची। और थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुशार घटना के वक़्त पीड़िता अपने घर पर बच्चे को दूध पिला रही थी। और अकेले थी। ससुर जहां गाँव में हो रहे पूजा के लिए मूर्ति लाने गए हुए थे। वही सास भी अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान गांव का आरोपी भगीरथ वर्मा अपने घर की बिजली ठीक करने के बहाने पीड़िता को अकेले जानकर उसके घर घुस गया। और पीड़िता से उसका बच्चा छीन कर पहले दूसरे कमरे में रख दिया। इसके बाद आरोपी भागीरथ वर्मा ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसी दौरान ससुर भी घर पहुंचे। तो पोते के रोने की आवाज़ सुना। और बहू को बुलाने लगा। लेकिन कोई जवाब नही मिलने पर ससुर उसके कमरे में घुसा। तो आरोपी को बहु के साथ आपत्तिजनक हालत में देख कर पकड़ लिया। और ग्रामीणों को हल्ला कर बुलाया। इसके बाद मामला थाना पहुंचने से पहले पंचायत बुलाकर समझौता का प्रयास किया गया। लेकिन पीड़िता और उसके ससुराल वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via