कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की हुई बैठक.

कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की हुई बैठक.

जामताड़ा : कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि सह वरीय वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार शामिल हुए। आयोजित इस बैठक में जामताड़ा जिले के कृषि बागवानी पशुपालन सहित कृषि से जुड़े सारे विभागों के साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की हुई बैठक.

मौके पर उपस्थित लोगों ने विभिन्न विभागों के कार्यों के प्रगति को लेकर चर्चा की। वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ संजय कुमार ने कहा कि कृषि और पशुपालन को उद्योग का रूप देने की जरूरत है और आधुनिक तरीके से मॉडिफाई करना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 1 वर्ष के लिए जो भी योजनाएं बनेंगी उसमें सबकी सहभागिता रहनी चाहिए ताकि योजना का वास्तविक लाभ लोगों को मिल सके।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now