20260109 200225

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंत्रियों एवं विधायकों ने की मुलाकात, दी नववर्ष की बधाई

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में विभिन्न मंत्रियों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुलाकात करने वालों में मंत्री संजय प्रसाद यादव, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक जिगा सुसरन होरो, विधायक श्वेता सिंह, विधायक ममता देवी, विधायक उदय शंकर सिंह (चुन्ना सिंह), पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए अपनी ओर से भी नूतन वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं तथा उनके मंगलमय जीवन की कामना की।

Share via
Share via