double murder case : लड़की के प्रेमी ने दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम
रांची के ओझा मार्केट रोड नंबर 4 जनक नगर में हुए डबल मर्डर (double murder ) की घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था. 18 जून को हुए इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को रांची से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। और हत्या चंदा देवी के बेटी स्वेता सिंह के आशिक ने किया है। पुलिस के सामने हत्यारे ने अपनी गुनाह कबूल ली है और हत्या के दिन पहने हुए कपडे जो की खून से सने ने पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है।
गौरतलब है की इस केस को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसआईटी बनाकर जांच शुरू की जाँच जैसे जैसे आगे बढ़ी तो जांच में पाया गया कि हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है हत्या के बाद आरोपी विशाखापट्टनम होते हुए छत्तीसगढ़ होते हुए भागलपुर में छिप गया था लेकिन उसका फ़ोन सर्विलांस में था जैसे ही वह रांची आया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Ranchi violence case : रांची में10 जून की हिंसा में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस घटना के मास्टर माइंड तक पहुंचेगी !
Ranchi violence case रांची में हुए 10 जून की हिंसा को लेकर झारखंड पुलिस की जांच जारी है पुलिस ने इसके लिए…

पूजा सिंघल को चाहिए बेल (Pooja Singhal needs bail)अदालत में दाखिल की याचिका
Pooja Singhal needs bail झारखंड की इन दिनों की सबसे चर्चित आईएएस पूजा सिंघल जो की फिलहाल सस्पेंड है उन्होंने कोर्ट में…
पुलिस के मुताबिक अनुसंधान के क्रम में पुलिस को घटनास्थल एवं आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया और तकनीकी शाखा के माध्यम से पता चला कि मृतक श्वेता सिंह का प्रेम प्रसंग अर्पित नाम के लड़के के साथ था और वह हमेशा रात में मिलने श्वेता सिंह के छत पर आता था बाद में लड़की की मां चंदा देवी को पता चला कि श्वेता सिंह अर्पित नाम के लड़का से प्यार करती है इस पर उसकी मां चंदा देवी मना करने लगी लेकिन इस पर लड़की नहीं मानी और छुप-छुपकर अर्पित से मिलना जारी रखा
क़त्ल की रात रात को अर्पित लड़की से मिलने उसके घर की और घर के पीछे की ओर से छत पर चढ़ गया उसके बाद सुबह साढ़े तीन बजे दोनों सीढ़ी के नीचे थे। तभी श्वेता की मां नंदा देवी उठ गई और दरवाजा खोलकर स्कूटी निकालने लगी उसके बाद जब वह अंदर घुस रही थी तो अर्पित और श्वेता दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर लड़का को पकड़ कर मारपीट करने लगी।

इस पर अर्पित ने सामने रखी सब्जी काटने वाले चाकू से श्वेता की मां चंदा देवी के गर्दन पर तीन -चार बार चाकू से वार किया गया उसके बाद चाकू के टूट जाने के बाद सीट के ऊपर रखा हथोड़ा से चंदा देवी के सिर पर वार किया , इस पर आवाज सुनकर श्वेता का छोटा भाई प्रवीण सिंह उर्फ ओम उठ गया और अपनी मां को बचाने के लिए आया तो उसे भी अर्पित ने ओम के सर पर तीन चार हथोड़ा मार दिया जिससे वह वहीं गिर गया यह सब देख श्वेता सिंह विरोध करने लगी तो अर्पित ने उसे भी हथोड़ा से सिर पर मारा गया जिसे श्वेता वहीं गिर गई उसके बाद अर्पित छत से होते हुए घर के पीछे से भाग गया उसके बाद अर्पित ट्रेन से बिलासपुर विशाखापट्टनम भागलपुर पटना और उसके बाद रांची आने पर पकड़ा गया
घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों का गिरफ्तारी के लिए रांची एसएसपी के द्वारा एक विशेष अनुसंधान दल एसआईटी का गठन किया गया था जिसमें SP के निर्देश पर कार्य किया गया इस SIT में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली नीरज कुमार पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय यशोधरा पुलिस उपाध्यक्ष साइबर सेल थाना प्रभारी सुखदेव नगर सहित 15 पुलिसकर्मी शामिल थे



















