Ranchi violence case : रांची में10 जून की हिंसा में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस घटना के मास्टर माइंड तक पहुंचेगी !
Ranchi violence case
रांची में हुए 10 जून की हिंसा को लेकर झारखंड पुलिस की जांच जारी है पुलिस ने इसके लिए एसआईटी का गठन भी किया है दूसरी ओर दो वरिष्ठ अधिकारियों की जांच भी चल रही है ऐसे में एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर 10 जून की जुमे की नमाज के बाद जो हिंसा हुई उस हिंसा का मास्टरमाइंड आखिर कौन है .इस पूरी घटना को कैसे अंजाम दिया गया इसकी परत दर परत जानकारी हासिल करने के लिए रांची पुलिस ने दिन- रात एक कर दिया है इसी बीच रांची पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें से चार को जिसमें अरमान , मोहम्मद अमजद, मोहम्मद रमजान और मोहम्मद जॉर्ज को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है बताया जा रहा है कि रांची पुलिस ने कोर्ट की इजाजत पर चारों को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है और चारों से पूछताछ जारी है
सूत्रों के मुताबिक पुलिस अभी इन चारों से घटना के मास्टरमाइंड का नाम पता करने में जुट गई है गौरतलब है कि मेन रोड में हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार लोगों में कुछ का इलाज अभी रिम्स में चल रहा है वहीं पांच थाना क्षेत्रों में रहने वाले 155 लोगों पर 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज कॉलम और ड्रोन कैमरा के जरिए उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है हिंसा के बाद पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जुटी हुई है इसी क्रम में विशेष जांच दल ने दर्जनों स्थानों पर छापेमारी भी किया है जिसमें डोरंडा लोअर बाजार डेली मार्केट हिंदपीढ़ी जैसे कई इलाके हैं



















