(PUJA SINGHAL)

पूजा सिंघल को चाहिए बेल (Pooja Singhal needs bail)अदालत में दाखिल की याचिका

Share
Link copied

Pooja Singhal needs bail

झारखंड की इन दिनों की सबसे चर्चित आईएएस पूजा सिंघल जो की फिलहाल सस्पेंड है उन्होंने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है पूजा सिंघल ने अपने अधिवक्ता विश्वजीत मुखर्जी के माध्यम से अपना जमानत की याचिका फाइल किया है उन्होंने जमानत की अर्जी में  इस बात का भी जिक्र किया है  कि उनकी  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी करवाई जा रही है ईडी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में उनकी पेशी हो रही है।

गौरतलब  है की ईडी खूंटी जिले में हुये मनरेगा घोटाले में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ इस महीने के अंत तक चार्जशीट दायर कर सकती है. इस चार्जशीट में चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन सिंह का भी नाम शामिल होने की संभावना है , जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने कबूल किया था कि वह आईएएस अधिकारी के बेहिसाब पैसे का प्रबंधन करता था.

हलाकि झारखण्ड में चर्चा है की अभी कई आईएएस  ED  की राडार पर है और उन्हें ED  कभी भी सम्मन जारी कर पूछताछ के लिए बुला सकती है ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow