SmartSelect 20210619 132156 WhatsApp

विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी को सर्टिफ़िकेट औफ़ अचीव्मेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित.

राँची : जामताड़ा विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी को कोरोना काल के दौरान जनता की सेवा में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए दिल्ली टाइम्ज़ ग्रूप की ओर से सर्टिफ़िकेट औफ़ अचीव्मेंट अवार्ड से नवाज़ा गया है। सेवा भावना को देखते हुए जामताड़ा सहित देश स्तर पर उनकी प्रशंसा की जा रही है जो काबिलए तारीफ़ है। उन्हें दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा बता दें कि झारखंड से एक मात्र विधायक को इस अवार्ड से नवाजा जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टाइम्ज़ ग्रूप ने सर्वे के बाद पाया कि इरफान अंसारी हजारों लोगों को कोरोना काल में मदद की है।अपनी जान की परवाह किए बगैर घर से निकल कर लोगों के सेवा कार्य को किया है। ऐसे समय में जब कोई भी नेता या कोई भी प्रतिनिधि घर से नहीं निकल रहा था वैसे समय में घर घर पहुंच कर इलाज करने का काम किया। इसी तौर पर टीकाकरण के लिए भी गाँव गाँव जाकर लोगों को जागरुक करने का भी कार्य कर रहे हैं, गर्व की बात है कि ऐसा जनप्रतिनिधि हमारे झारखंड से है जामताड़ा से है।

बता दें कि डॉ अंसारी जामताड़ा से विधायक हैं और जनता में बहुत ही लोकप्रिय हैं।दिन-रात जनता से जुड़ी समस्याओं में अपनी सक्रिय भूमिका के साथ खड़े रहते हैं।उनकी कार्यशैली को जनता बहुत हि पसंद करती है,जनता की लिए हर सुख दुख में शामिल होते हैं जो जनता को बहुत भाता है। विदेश से पढ़ कर आए उच्च शिक्षा की डिग्री लेकिन कभी भी अपने आप को जनता से ऊपर नहीं समझा। उनकी शालीनता उनकी विवेक उनके नरम स्वभाव ने जनता का दिल जीतने का काम किया और उन्हें दोबारा जामताड़ा विधानसभा से भारी मतों से विजय बनाया।

झारखंड से एकमात्र विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी अंसारी को सम्मानित करना झारखंड वासियों सहित जामताड़ा के लिए गर्व की बात के लिए गर्व की बात है।

Share via
Share via