Monsoon to intensify in Jharkhand next week; heavy rain likely in several districts.

झारखंड में अगले सप्ताह जोर पकड़ेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

Share
Link copied
Monsoon to intensify in Jharkhand next week; heavy rain likely in several districts.
Monsoon to intensify in Jharkhand next week; heavy rain likely in several districts.

रांची: झारखंड में अगले एक सप्ताह के दौरान मानसून गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची मौसम केंद्र द्वारा जारी विस्तारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 23 जुलाई के बीच राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और मानसून ट्रफ की अनुकूल स्थिति के कारण झारखंड में वर्षा गतिविधियां बढ़ेंगी। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण मौसम को प्रभावित कर रहा है।

RKDF
Adv

रिपोर्ट के मुताबिक 10 से 16 जुलाई के दौरान राज्य में 35.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य 74 मिमी की तुलना में 52 प्रतिशत कम रही। वहीं 1 जून से 16 जुलाई तक राज्य में कुल 207.1 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 41 प्रतिशत कम है। इस अवधि में 19 जिलों में वर्षा की स्थिति सामान्य से कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 24 से 30 जुलाई के दौरान वर्षा में कुछ कमी आने की संभावना जताई है। इस अवधि में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

तापमान की बात करें तो आगामी दोनों सप्ताहों में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान है। पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस तथा दूसरे सप्ताह में 29 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने तथा भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।