Rain is expected in Jharkhand over the next two weeks, with a likelihood of above-normal rainfall during the first week.

झारखंड में अगले दो सप्ताह बारिश के आसार, पहले सप्ताह सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना

Share
Link copied
Rain is expected in Jharkhand over the next two weeks, with a likelihood of above-normal rainfall during the first week.
Rain is expected in Jharkhand over the next two weeks, with a likelihood of above-normal rainfall during the first week.

रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है। रांची मौसम केंद्र की ओर से जारी विस्तारित मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 3 से 16 जुलाई के बीच राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है। पहले सप्ताह (3 से 9 जुलाई) राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा होगी तथा कुल मिलाकर सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। वहीं दूसरे सप्ताह (10 से 16 जुलाई) सामान्य वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा तट पर बने निम्न दबाव क्षेत्र तथा उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव झारखंड के मौसम पर पड़ेगा। अगले 2 से 3 दिनों में यह सिस्टम और मजबूत हो सकता है, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

हालांकि, 26 जून से 2 जुलाई के बीच राज्य में सामान्य से 25 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। वहीं 1 जून से 2 जुलाई तक पूरे मानसून सीजन में झारखंड में 46 प्रतिशत वर्षा की कमी रही। इस अवधि में केवल दो जिलों में सामान्य वर्षा हुई, जबकि 13 जिलों में कम और 9 जिलों में अत्यंत कम बारिश दर्ज की गई।

तापमान की बात करें तो अगले दोनों सप्ताह अधिकतम तापमान 28 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से कम या सामान्य रहेगा। न्यूनतम तापमान पहले सप्ताह 21 से 26 डिग्री और दूसरे सप्ताह 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का मानना है कि सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आगामी दिनों में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी, जिससे किसानों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।