मोटरसाइकिल की हुई टक्कर , घायल दो युवक को टेलर ने चपेट में लिया
मोटरसाइकिल की हुई टक्कर , घायल दो युवक को टेलर ने चपेट में लिया
गिरिडीह के टुंडी रोड में वनांचल कॉलेज के समीप गुरुवार सुबह 5 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।वहीं दो लोग घायल हो गये। मृतक युवक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के बोडो मोहनपुर निवासी मो अनीस अहमद और झगरी निवासी शंकर साव के रुप में हुई है।

बस जलकर हुई खाक , लेकिन सभी यात्री सकुशल जानिए कैसे
एक बार फिर झारखंड की रामगढ़ जिला चर्चा में है इस बार बस जलने की वजह से और गनीमत यह रही की…

रांची अपर बाजार स्थित शर्मा टॉवर में लगी भीषण आग, काबू
रांची अपर बाजार स्थित शर्मा टॉवर में लगी भीषण आग रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर चौक स्थित शर्मा टॉवर में…
बताया गया कि यह दोनों युवक बाइक से बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री से काम करने वापस घर जा रहा था।तभी वनांचल कॉलेज के समीप इसके बाईक की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई।उस बाईक में भी दो लोग सवार थे।दोनों बाइक की टक्कर के बाद दोनों बाइक में सवार चार लोग गिर कर घायल हो गए।इसी दौरान गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार टेलर ने इन दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।
जिससे घटना स्थल पर ही मो अनीस अहमद और शंकर साव की मौत हो गयी। वहीं घायल दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है।वहीं मृतक के पॉकेट से प्राप्त मोबाइल नंबर से उनके परिवार जनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पाकर मृतक के परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे। इस बीच में मुफ्फसिल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू की। सुबह 9 बजे तक घटनास्थल से शव को नहीं उठाया गया था।


















