IMG 20210112 WA0067

डकरा में नारी शक्ति मंच ने किया विरोध प्रदर्शन.

खलारी : विहिप धर्म प्रसार नारी शक्ति मंच ने मंगलवार को, डकरा गुरुद्वारा चौक पर आए दिन हो रहे सामूहिक बलात्कार, हत्या के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। जिसमे दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मौत की सजा की देने की मांग की और इसके साथ ही सरकार से महिलाओ के सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है। इसके साथ ही संगठन के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और कहा कि अगर दोषी जल्द से जल्द गिरफ्तार नही किया गया तो नारी शक्ति मंच रोड पर उतरकर इंसाफ के लिए खड़ी होगी। संगठन अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि हमारा समाज किधर जा रहा है जहां एक ओर हम स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है वही कुछ लोग उन्हें बहुत ही तुच्छ मानते है। इस प्रकार की प्रवृति खत्म करने की जरूरत है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर बिनोद विश्वकर्मा, प्रखंड संयोजिका सुनीता महतो, अजीत जी,दीपक वर्मा,अनीता देवी, संगीता देवी संगीता ,प्रखंड सह संयोजिका नीलम ,संगीता , प्रखंड संयोजिका सत्संग प्रमुख फूल कुमारी ,अनीता देवी मंजू देवी,आकाश राम, शशि तूरी, राहुल चौहान, दीपक चौहान, बीटू चौहान, मनीष चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via