20260102 195832

सिमडेगा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का शुभारंभ: जागरूकता रथ रवाना

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत सिमडेगा जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। उपायुक्त कंचन सिंह, उप विकास आयुक्त दिपांकर चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बखला, पुलिस उपाधीक्षक रनवीर सिंह, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि शमी आलम, सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह तथा सांसद प्रतिनिधि (लोकसभा क्षेत्र खूंटी) सत्येंद्र रोहिल्ला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि नए साल की शुरुआत के साथ ही 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम **”सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन”** है। उन्होंने नववर्ष के उपलक्ष्य में सड़क पर अपनी जिम्मेदारी को समझने की अपील की। विशेष रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव न करने, वाहन तेज गति से न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट का उपयोग करने पर जोर दिया। उपायुक्त ने कहा कि जीवन अमूल्य है और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है।

उपायुक्त ने बताया कि जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, हाट-बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। रथ से यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के लाभ संबंधी ऑडियो क्लिप प्रसारित की जाएंगी। माह भर चलने वाले इस अभियान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Share via
Share via