20201206 180135

बालूमाथ में पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस को भारी पड़ता देख भागे नक्सली.

लातेहार, मो०अरबाज.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लातेहार/बालूमाथ : लातेहार जिला के बालूमाथ में माओवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ रविवार दोपहर बालूमाथ थाना क्षेत्र के जावाबार जंगल में हुई है. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. हालांकि पुलिस सर्च अभियान चलाकर माओवादियों की तालाश में जुटी हुई है.

माओवादी जोनल कमांडर मनोहर के दस्ते के साथ हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी ,कि भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मनोहर का दस्ता जावा जंगल में भ्रमणशील है. मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी दौरान पुलिस को देखते ही माओवादियों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाबी फायरिंग शुरू की गई. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता माओवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे माओवादी
बताया जा रहा है कि भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मनोहर का दस्ता बालूमाथ थाना क्षेत्र के जाबा जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से रुका हुआ था. हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माओवादियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया.

Share via
Share via