लेवी की रकम लेनें पहुंच टीपीसी का उग्रवादी गिरफ्तार.

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : जिले के कांडी थाना पुलिस को बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब नक्सली संगठन टीपीसी के नाम पर एक युवक संवेदक से लेवी लेने उसके कार्य स्थल पर पहुँचा था, जिसे पुलिस ने एक रणनीति के तहत गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि पुलिस को संवेदक द्वारा टीपीसी के नाम पर परेशान करने की शिकायत की गई थी, जिसके बाद संवेदक काफी डरा हुआ था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आज संवेदक के पास नक्सली लेवी लेने के लिए आ रहा है, इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने पुलिस टीम का गठन कर उसे घेरते हुए लेवी लेनें पहुंचे नक्सली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि नक्सली संगठन टीपीसी के रंजन नामक व्यक्ति के कहने पर वह संवेदक से लेवी लेने गया था। इससे पूर्व भी लेवी उगाही करने के मामले में यह जेल जा चुका है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow