20260324 153441

रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और नाली व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण, साफ-सफाई और नाली व्यवस्था पर जताई नाराजगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260324 153441

20260312 143150आकाश सिंह cropped Akash Singh Reporter

रांची के नए डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई और नाली व्यवस्था का जायजा लिया। लापरवाही पर सख्त चेतावनी, जनता को जल्द समाधान का आश्वासन।

रांची: पद संभालते ही सक्रियता दिखाते हुए रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने शहर के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ क्षेत्र का दौरा करते हुए उन्होंने गलियों में पैदल घूमकर स्थानीय समस्याओं को करीब से समझा।निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालियों में गंदगी भरी होने और जलजमाव की स्थिति देखी गई।

डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत सफाई अभियान चलाने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दौरे के दौरान नीरज कुमार ने एक स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के निवासियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई और नियमित कचरा उठाव को लेकर प्रमुख शिकायतें उठाईं।

डिप्टी मेयर ने जनता को आश्वासन दिया कि नगर निगम द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुधार कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे। उन्होंने सफाई कर्मियों से अपील की कि वे नियमित रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें, साथ ही आम नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर, सफाई कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।

जाहिर है वार्ड 31 से पार्षद चुने गए नीरज कुमार ने हाल ही में (19 मार्च 2026 को) डिप्टी मेयर पद की शपथ ली थी। पद संभालते ही उन्होंने शहर की साफ-सफाई, विकास कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया था।यह निरीक्षण रांची नगर निगम के नए नेतृत्व की “कार्य प्राथमिकता” को दर्शाता है, जिसमें स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

 

Share via
Share via