Odisa: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत साल का सबसे बड़ा हादसा
ODISA TRAIN ACCSIDENT
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Odisa: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि सैकड़ों लोग घायल हैं.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जाहिर किया है. इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है.
ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद सीएम हेमंत सोरेन मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है. वहीं उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है. सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा ‘ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के समीप कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की हृदय विदारक घटना से मन आहत है.परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे ने रेलवे के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। घटनास्थल पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘मैं खुद इस हादसे की तह तक जाऊंगा और जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’

















