राष्ट्रीय एकता दिवस पर पलामू पुलिस ने शहीदों की स्मृति में आयोजित की मैराथन दौड़
मेदिनीनगर : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पलामू पुलिस ने शनिवार को शहीदों की स्मृति और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस लाइन से हुआ और दौड़ छह मुहान तक संपन्न हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर पलामू पुलिस के अधिकारी, जवान तथा संत मरियम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों का जोश और उमंग देखने लायक था।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश एवं मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान से हमें प्रेरणा लेकर देश की एकता और सद्भाव की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में पुलिस लाइन के पदाधिकारियों, जवानों और विद्यालय के शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता और शांति बनाए रखने के संकल्प के साथ किया गया।

















