20260108 205434

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिवस पर “गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” संवाद कार्यक्रम का आयोजन 11 जनवरी को

रांची : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिवस के अवसर पर 11 जनवरी 2026 को रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में “गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना” संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करेंगे तथा योजना के तहत लाभ प्रदान करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह योजना झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना के अंतर्गत पात्र छात्रों को बिना गारंटी के शिक्षा ऋण प्रदान किया जाता है, ताकि आर्थिक बाधाओं के कारण कोई भी प्रतिभाशाली छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

कार्यक्रम की सफलता एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच एवं पंडाल निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने, छात्रों के आगमन-प्रस्थान की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने तथा योजना संबंधी दस्तावेजों की पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक (नगर/यातायात), परियोजना निदेशक (समेकित जनजाति विकास अभिकरण), अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमण्डल पदाधिकारी (सदर), जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, उप प्रशासक (नगर निगम), विशेष विनियमन पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी तथा अग्रणी जिला प्रबंधक उपस्थित थे।

Share via
Share via