20250604 172539

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश पर कुशल बिरजिया का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद बुधवार को लातेहार जिले के महुआडांड़ क्षेत्र के ग्राम दैना निवासी कुशल बिरजिया का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंच गया। कुशल बिरजिया की मृत्यु 29 मई 2025 को आंध्र प्रदेश के बाबरलाजुला जिले के चुराला रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन दुर्घटना में हो गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग, उपायुक्त लातेहार और राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को मृतक के पार्थिव शरीर को लातेहार लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के आदेश के पश्चात राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने कुशल बिरजिया के परिजनों से संपर्क कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मृतक के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस के जरिए लातेहार लाने के लिए “मुख्यमंत्री झारखण्ड प्रवासी श्रमिक दुर्घटना कोष” के तहत परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गई। इस सहायता से परिजनों को न केवल आर्थिक राहत मिली, बल्कि उनके प्रियजन का पार्थिव शरीर सम्मानपूर्वक गांव पहुंचाया जा सका।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Share via
Share via