पोकलेन जलाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार.
पलामू, अरुनिष सिंह.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पलामू : पीपरा थाना क्षेत्र के सुखनदिया स्थित बीते 5 दिसंबर की रात पोकलेन जलाने की घटना में कांड संख्या 87/20 के तहत पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इस संबंध में पीपरा थाना प्रभारी अभिजीत गौतम ने बताया कि पलामू एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मंगलडीह गांव निवासी रामसागर राम को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
उसके पास से इस कांड में प्रयुक्त मोबाइल को भी जब्त किया गया है। अन्य अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। एसआईटी टीम में छतरपुर डीएसपी शंभू कुमार सिंह थाना प्रभारी अभिजीत गौतम एसआई अभय आनंद अजय कुमार सिंह सहित आईआरबी के जवान शामिल थे।

















